हाईटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का हुआ शुभारंभ

शेयर करे

आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के आरज़ीबाग स्थित हाईटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का भव्य शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अपर जिला जज तहसीलदार सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रमिक नेता एवं साहित्यकार प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रोपराइटर सूर्यांशु अग्रवाल, अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य आज़मगढ़ के विद्यार्थियों को न्यूनतम शुल्क में उच्च स्तरीय कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करना है। संस्थान में ट्रिपल सी, ओ लेवल, हिंदी और अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग, डीसीए और एडीसीए जैसे प्रमुख कंप्यूटर कोर्सेस उपलब्ध हैं। नए सत्र के लिए प्रवेश 3 नवंबर से शुरू हो रहे हैं, शुरुवात में सभी कोर्सेस पर एक महीने के लिए 40 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है। इस दौरान सभासद पुनीत राय, सभासद मोहम्मद अफ़ज़ल, श्रेय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल आदि आगंतुकों का संरक्षक दीपक अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *