गोष्ठी में किसानों को दी गयी जानकारी

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहिरौला ब्लॉक कार्यालय परिसर में आत्मा योजना के तहत किसान गोष्ठी व मेले का आयोजन किया गया।
किसान गोष्ठी एवं मेले का शुभारंभ जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुधीर कुमार द्वारा किया गया। किसान गोष्ठी में क्षेत्र के कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही क्षेत्र के अन्य किसानों को आधुनिक खेती करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को फसलों की सुरक्षा एवं अधिक उत्पादन करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गयी। ब्लॉक परिसर में स्टाल भी लगाया गया था जिसमें दवा और बीज दिया जा रहा था। किसानों की अगर किसान सम्मान निधि में कोई गड़बड़ी हो तो उसको भी सही किया जा रहा था।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *