अवैध निर्माण को लेकर विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राजकीय पालिटेक्निक कालेज परिसर में हो रहे निर्माण को अवैध बताते हुए विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निर्माणाधीन मस्जिद को तत्काल परिसर से हटवाये जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दिया कि अगर शीघ्र ही इस पर कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन आगे की कार्यवाही के लिए बाध्य होगा।
मंडलायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि नगर में स्थित सावित्री बाई फूले राजकीय पालिटेक्निक परिसर के पश्चिमी हिस्से की तरफ अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्माण कार्य पालिटेक्निक प्रशासन की निगरानी में जोर-शोर से हो रहा है जिस पर विश्व हिन्दू परिषद् को कड़ी आपत्ति है। इसको लेकर पूर्व में एसडीएस सदर व आजमगढ़ विकास अधिकारी द्वारा जांच भी की गई। निर्माण अवैध पाया गया और 7 अक्टूबर को अवैध मस्जिद के निर्माण कार्य को प्रशासन द्वारा रोक दिया गया है। बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक गौरव सिंह रघुवंशी ने मंडलायुक्त को पत्रक सौंपते हुए उक्त अवैध ढ़ांचे को सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में अविलम्ब हटवाने की मांग किया। साथ ही कहा कि अगर जरूरत पड़े तो उस पर बुल्डोजर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर बजरंग दल के कुंवर गजेन्द्र, चन्दन सिंह, अरविन्द अग्रवाल, अरविन्द मोदनवाल, सहित आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *