प्रधानमंत्री के सम्बोधन की दिखाई गई लाइव स्ट्रीमिंग

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा आजमगढ़ पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान सम्मेलन की लाइव स्ट्रीमिंग जनपद के किसानों को दिखाई गयी।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम पटेल ने सभी किसानों को उद्यमिता अपनाने हेतु सलाह दी। प्रधानमंत्री द्वारा अभिप्रेरित किसानों को जलवायु अनुकूल प्रजातियों के चयन, बायोफोर्टिफाइड प्रजातियों का प्रयोग, प्राकृतिक खेती व मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया। किसान उत्पादक संगठनों के सदस्यों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कृषि आधारित उद्यम अपनाने की सलाह दी गयी।
जनपद से 10 नवोन्मेषी कृषकों का दल दो दिवसीय किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी एवं कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वंश गोपाल सिंह, राज बहादुर सिंह, अभिनव सिंह, महेंद्र सिंह, अतुल प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश चौहान, विपिन बिहारी, दुर्गेश सिंह, अरुण कुमार सिंह एवं रवीन्द्र मौर्य को कृषि के विभिन्न क्षेत्रो में नवाचार करके अपनी आय को दोगुनी से अधिक की है। इन किसानों ने सब्जियों की नर्सरी का व्यावसायिक उत्पादन एवं मार्केटिंग, मशरूम उत्पादन तकनीक, संरक्षित खेती, प्राकृतिक खेती, फूलों की नर्सरी का उत्पादन, जलवायु स्मार्ट खेती प्रणाली को अपनाकर इस मुकाम को हासिल किया है। इस कार्यक्रम में राजेश यादव, सुशील सिंह, आदित्य मौर्य, प्रेमलता यादव, सुनीता यादव, पुष्पा सहित कुल 188 लोगों ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *