स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों की याद दिलाता है स्वतंत्रता दिवस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल समेदा में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। प्रबंधक निदेशक प्रशांत चंद्रा, आवासीय प्रबंध निदेशक अनिरुद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य विननंज शर्मा, उप प्रधानाचार्या संगीता राय एवं समन्वयक कुणाल गुप्ता आदि ने ध्वजारोहण कर देश के अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना ही नहीं है, अपितु अपने देश के प्रति कर्तव्यों का पालन कर वैश्विक नागरिकता की भावना को अपनाना है। आवासीय प्रबंध निदेशक अनिरुद्ध जयसवाल कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा की गई कुर्बानियों की याद दिलाता है। साथ ही हम सभी को अपने राष्ट्र की सेवा और रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। स्कूल के प्रांगण में लहराते हुए तिरंगे ने वातावरण को देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण कर दिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *