रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के रुदरी मोढ़ पर हाइवे के पानी निकास के लिए बना नाला लोगो की मुसीबत बन गया है। बारिश होते ही दुकानों के सामने जलभराव हो गया। दूसरे दुर्गंध से भी लोग बेहाल रहे।
कस्बे मंे हाइवे पर पानी निकासी के लिए सड़क पटरी पर नाले बने हैं। निर्माण के बाद से आधा अधूरा बना कर छोड़ दिया गया था। काफी मांग के बाद नाले के उपर कुछ हिस्से में पटिया लगाई गयी। रुदरी मोढ़ पर सड़क के मध्य निकास के लिए ठेकेदार ने रात मंे पाइप डाल कर उसी हालत में छोड़ दिया। उपर से मिट्टी डाल दी और नाले को उसमें जोड़ा भी नही। बारिश होते ही नाले में जमा पानी लोगो की दुकानों में घुसने लगा। नाले के पानी की दुर्गंध से और भी लोग बेहाल रहे। हालांकि यहीं पर पूर्व की बनी ग्राम पंचायत की भी नाली है लेकिन वह भी जबाब दे दी। आस पास के दुकानदार परेशान रहे। इधर ठेकेदार पाइप डालकर न तो सड़क सही की और न ही पाइप में नाले को ही मिलाया जिससे पानी निकल सके। पंकज मद्धेशिया, रविन्द्र राम, विरेन्द्र सिंह आदि ने कहा कि नाले की यही दशा रही तो और भी जलालत झेलनी पडे़गी। यही दशा निजामाबाद मोढ़ की भी है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा