माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में सोमवार देर शाम संदीप वस्त्रालय के सामने खड़ी बाइक चोरों ने गायब कर दी। यह चोरी की घटना तब हुई जब पुलिस कस्बे में पेट्रोलिंग कर रही थी।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दखिनगावा गांव निवासी योगेंद्र यादव अपनी बाइक से बाजार में सब्जी खरीदने आया और बाइक को खड़ा कर बाजार में चला गया। वापस आया तो बाइक गायब थी। जब इसकी सूचना पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को हुई तो उसके होश उड़ गए। थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किया। मंगलवार सुबह पीड़ित ने इस बाबत अहरौला थाने पर पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया।
रिपोर्ट-श्यामसिंह