आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, नोडल अधिकारी आजमगढ़, आलोक कुमार-द्वितीय, की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गत 4 अगस्त को आयोजित आजमगढ़ मण्डल की मण्डलीय समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के कार्यवृत्त के अनुपालन की समीक्षा बैठक हुई।
हरिहरपुर संगीत घराना की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि हरिहरपुर घराने में संगीत महाविद्यालय की स्थापना किये जाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 2 एकड़ जमीन के चिन्हांकन के लिए निर्देश दिये गये थे, जिसके अनुपालन में जमीन का चिन्हांकन किया गया है। नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि एसडीएम सदर द्वारा 2 एकड़ जमीन के चिन्हिकरण से संबंधित कार्यवाही एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करा लिया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि हरिहरपुर ग्राम को आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग से 2 लेन सम्पर्क मार्ग जोड़ने के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है एवं सर्वेक्षण का कार्य हो गया है, अतिरिक्त लैण्ड की आवश्यकता है। जिस पर नोडल अधिकारी ने कहा कि ग्राम वासियों से बात-चीत करके ही जमीन का अधिग्रहण किया जाय।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में एटीएस सेन्टर बनाये जाने के लिए जमीन का चिन्हिकरण करके मुख्यालय को सूचित कर दिया गया है। साथ ही अवैध शराब को रोकने के लिए अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। आईजीआरएस से संबंधित लम्बित प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि स्वामित्व योजना के अन्तर्गत घरौनियों का ड्रोन सर्वे किया जा रहा है, जिसमें 3585 घरौनियों के सापेक्ष 3304 घरौनियों का ड्रोन सर्वे किया जा चुका है।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव