गुड्डू जमाली ने जरूरतमंदों को वितरित किया उपकरण व चेक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एवं पूर्व विधायक मुबारकपुर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने बाजबहादुर स्थित अपने आवास पर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता के उद्देश्य से पहले की तरह 21 ठेला, 18 ट्राइसिकल, एक साइकिल एवं एक व्हीलचेयर का वितरण किया। इसके साथ ही गरीब, असहाय परिवारों, गरीब बच्चियों की शादी तथा जरूरतमंदों के इलाज में आर्थिक सहयोग के लिए चेक के माध्यम से कुल 85 लोगों को 8 लाख 30 हज़ार रुपये की सहायता राशि वितरित की।
एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि मेरा मानना है कि राजनीति केवल पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करने और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक जरिया है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सम्मान पूर्वक जीवन जीने में सहयोग करना ही मेरे लिए सच्ची राजनीति और सबसे बड़ी समाजसेवा है। यही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी की कोर नीति भी है।
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों की मदद करना बेहद सराहनीय कार्य है। ऐसे प्रयासों से जरूरतमंदों को न केवल सहारा मिलता है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर भी प्राप्त होता है।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *