रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रानीकीसराय-ऊजी गोदाम मार्ग के गड्ढे मंे परिवर्तित सड़क के गड्ढे में बोल्डर डालने में भी कोरम पूरा किया जा रहा है। इससे लोगांे में रोष है।
रानी की सराय बाजार से निकले रुदरी ऊजी मार्ग की दशा लंबे समय से खराब है। हर बार गड्ढा मुक्त के नाम पर धन का बंदरबांट होता रहा है और सडक गड्ढे में तब्दील होती गयी। इधर बारिश के बाद और भी स्थित खराब हो गयी। कुछ जगहों पर आये दिन लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं। नागरिकों के हो हल्ला मचाने पर लोकनिर्माण विभाग ने ठेकेदारों के माध्यम से गड्ढों मे बोल्डर डालना शुरू किया परन्तु इसमें भी खेल हो गया। नाम मात्र गड्ढों में बोल्डर डाल कर उपर से मिट्टी डाल दी। अधिकांश गड्ढे उसी हालत में हैं। मार्ग की दशा खराब होने से इस मार्ग से गुजरने वाले दर्जन भर गावों के छात्र स्कूल बसों के साथ मेडिकल कालेज चक्रपानपुर जाने वाले मरीज भी बेहाल होते है। क्षेत्र के राकेश कुमार, संदीप सिह, संजय कुमार आदि ने जिलाधिकारी से कार्य की जांच कर सड़क को गड्ढा मुक्त करने की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा