आठ वर्षीया बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कंधरापुर थाना अंतर्गत आजमपुर गांव में आठ वर्षीया मासूम बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही डीआईजी अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किये।
कन्धरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव में आठ वर्षीया बालिका की मौत की सूचना मिलते ही डीआईजी अखिलेश कुमार और एसपी अनुराग आर्य भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। इसके साथ ही सीओ, बिलरियागंज थाना तथा कंधरापुर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। आशंका जताई जा रही है कि मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गयी है। मृतका दो बहन और एक भाई थे। घटना को अंजाम उसके गांव के रहने वाले लक्ष्मण माली ने दिया है। हालांकि पुलिस अपनी तफ्तीश कर रही है। पीड़िता के परिजनों द्वारा रेप के बाद हत्या करने की तहरीर दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरोपित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा गया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के घर कोहराम मचा हुआ है। वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी थी।
इनसेट–
आरोपी को दिलायी जायेगी कड़ी से कड़ी सजा: एसपी
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि रात नौ बजे सूचना मिली की कन्धरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव में एक आठ वर्षीया बालिका की मौत हो गयी है। सूचना पर डीआईजी और मेरे द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया गया। इस दौरान ग्रामीणों व परिजनों से वर्ता की गयी। परिजनों द्वारा गांव के ही एक युवक पर आंशका जतायी गयी तथा परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कप्तान के बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना पता चल सकेगा। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त को पैरवी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जायेगी।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *