पूर्व प्रधान ने निजी खर्च से कराया मंदिर का जीर्णाेद्धार

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छतरपुर में पड़ने वाले अहिरौली गांव में पूर्व प्रधान अशोक सरोज ने निजी खर्च से गांव के डीह बाबा के मंदिर का जीर्णाेद्धार कराकर क्षेत्रीय लोगों की श्रद्धा को नया जीवन दिया है। साथ ही मंदिर के बाहर काफी समय से खुले चेंबर की मरम्मत करवाया।
पूर्व ग्राम प्रधान अशोक सरोज ने अपने निजी खर्च से मंदिर की मरम्मत करवाई है। इसमें दीवारों के क्रैक, मंदिर परिसर से जल निकासी हेतु लगे पाइप की मरम्मत, मंदिर परिसर में स्थित विशाल पेड़ के किनारे पर थाले की मरम्मत समेत अन्य छोटे बड़े मरम्मत के कार्य कराया। साथ ही मंदिर के बाहर टूटे हुए चेंबर की भी मरम्मत करवाते हुए उन पर ढक्कन लगवा कर जल निकासी की सुविधा को पुनः सुचारु रूप से चालू कराया।
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व प्रधान अशोक सरोज हमेशा से धर्म और संस्कृति के पोषक रहे हैं। जब वह प्रधान थे तब उन्होंने इस डीह बाबा के मंदिर का निर्माण करवाया था। उनके द्वारा प्रधान पद पर न रहते हुए भी गांव में धार्मिक आयोजन कराए जाते हैं। पूर्व प्रधान अशोक सरोज ने कहा कि धार्मिक आस्था हमारी पहचान है। जब तक गांव के मंदिर, पूजा स्थल जीवित रहेंगे, हमारी संस्कृति भी जीवित रहेगी। यह कार्य मेरी श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है, यह राजनीति से नहीं जुड़ा है। पूर्व प्रधान अशोक सरोज के इस कार्य की हर वर्ग में सराहना हो रही है। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि भविष्य में भी वे इसी तरह गांव के लिए सेवा करते रहेंगे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *