लालगंज आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमेठी गांव में सोमवार को उस समय कोहराम मच गया जब 56 वर्षीय किसान विवेकानंद राय पुत्र स्वर्गीय जयनाथ की सर्पदंश से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार विवेकानंद राय दोपहर लगभग 11 बजे धान के खेत में खाद डालने गए थे। इसी दौरान अचानक जहरीले सर्प ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद वे घर पहुंचे और परिवार को इसकी जानकारी दी। परिजन तत्काल उन्हें सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आज़मगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान वहां डॉक्टरों ने विवेकानंद राय को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं पत्नी किरण राय का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद