आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील सगड़ी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंत्री द्वारा बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को राहत सामग्री राशन का वितरण किया गया।
ऊर्जा मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए पीड़ित व्यक्तियों का हाल-चाल लिया एवं उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिन व्यक्तियों के घर गिर गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इसके संबंध में बाढ़ राहत कोष से आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत बचाव कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय में सारी स्थितियां सामान्य हों जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में जितना भी प्रशासन द्वारा मदद संभव है, मदद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बाढ़ की गंभीर समस्या को देखते हुए बाढ़ से बचाव हेतु कोई स्थाई व्यवस्था बनाई जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील किया कि जितना भी हो सके, बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का प्रयास करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, संबंधित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव