दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मौत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट बाजार के पास तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
चिरकिहिट गांव निवासी सतई राम 65 वर्ष पुत्र दलजीत राम बुधवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *