सप्लाई इंस्पेक्टर की सख्ती से पेट्रोल पंपों पर लौटी व्यवस्था

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज क्षेत्र में बीते दिनों डीजल और पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों के चलते जहां पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी और लंबी कतारें देखने को मिल रही थीं, वहीं अब प्रशासन की सख्ती और सप्लाई इंस्पेक्टर की सक्रियता से हालात पूरी तरह सामान्य हो गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर संतोष शर्मा और बृजेश दुबे ने खुद मैदान में उतरकर पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया और आम जनता को जागरूक किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जनपद में डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही तेल और गैस सिलेंडर खरीदें।
अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति ड्रम, गैलन या बड़े बर्तनों में तेल का भंडारण करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले पंपों को भी सील किया जायेगा। सप्लाई विभाग की इस मुहिम का असर भी तुरंत देखने को मिला। जो पेट्रोल पंप दो दिन पहले तक भीड़ और अव्यवस्था से जूझ रहे थे, वहां अब पूरी तरह से सामान्य स्थिति लौट आई है। लोगों को बिना किसी परेशानी के आसानी से डीजल और पेट्रोल मिल रहा है। दूसरी ओर गैस एजेंसियों पर भी अब कम भीड़ देखने को मिल रही है। इंडेन और भारत गैस गोदामों पर भी कतारें कम हुई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अब कई घंटों इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *