मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एसोसिएशन ऑफ मेडिकल प्रैक्टिशनर व पैथालॉजी समूहों की बैठक मुबारकपुर पब्लिक स्कूल के प्रागंण में डा.शमीम अहमद की अध्यक्षता में सोमवार को देर रात्रि हुई।
डा.शमीम एवं डा.फहीम ने कहा कि इन दिनों डंेगू का प्रकोप है लेकिन इतना भी नहीं है जिससे लोगों को इतना भयभीत कर दिया जाय। लोगों को इस संबंध में उचित एवं सही जानकारी चिकित्सकों को देना होगा और बताना होगा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बुखार आने पर डाक्टर से जरूर मिलें।
डा.शमीम अहमद ने कहा कि पैथालॉजी में जो जांच हो एकदम कम से कम निर्धारित किया जाना चाहिए ताकि मरीजों पर दोहरी मार का बोझ न पडे़। मरीजों को हम अधिक से अधिक सस्ती दरों की दवाओं को दें एवं जागरूकता अभियान चलाया जाय। लोगों को अपने घरों के कूलरों आदि स्थानों पर पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का प्रयोग करने, पानी उबालकर पीने के लिए जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा कि प्लेटलेट घटने पर बहुत घबराने की जरूरत नहीं है उचित दवा एवं उचित इलाज से निजात पाया जा सकता है। इस अवसर पर डा.जोरार अहमद, डा.शमीम अहमद, डा.शाह खालिद, डा.जफर, डा.अशफाक, मोहम्मद असहद, जियाउद्दीन, डा.नजरे आलम, मोहम्मद फहीम, डा.फैजान, डा.मुरसलीन, डा.शादाब, डा.मरगूब, डा.जोरार, डा.असीरआदि लोग उपस्थित थे। बैठक का संचालन डा. शोएब ने किया।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव