पुस्तक मेले में युवाओं की भागीदारी बेहतर भविष्य का आश्वासन-डीएम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नेशनल बुक ट्रस्ट के सहयोग से संस्कृति, पर्यटन, एवं पर्यावरण विभाग के सहयोग से आयोजित 23वें पुस्तक मेले के उद्घाटन जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने किया।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि पुस्तक मेले में युवाओं की भागीदारी आजमगढ़ के बेहतर भविष्य का आश्वासन है। उन्होंने कहा कि जब समाज का युवा साहित्य पढ़ेगा, वो निश्चित रूप से श्रेष्ठ भारत का निर्माता बनेगा। उन्होंने कहा कि नदियां गाती है, प्रकृति की रक्षा में साहित्य, सरयू मैराथन, प्रकृति रक्षा में युवाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का प्रयोग है। जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं गंगा समिति से जुड़े वन विभाग एवं अन्य सदस्य विभागों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अभियान आजमगढ़ का दशा व दिशा बदलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री उमेश त्रिपाठी ने कहा कि समकालीन प्रश्नों का समाधान ज्ञान के मंदिरों से निकलेगा। आजमगढ़ की धरा पर आयोजित यह किताब उत्सव विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्रकृति रक्षा का सहयात्री बनाने का अभियान है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि आजमगढ़ पुस्तक मेला आजमगढ़ के सर्व समाज का मेला है। 23 वर्षाे में पुस्तक मेले के माध्यम से आजमगढ़ के युवाओं ने आजमगढ़ के निर्माण में सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित की है। इस अवसर पर शिब्ली नेशनल कालेज के प्राचार्य डा. अफसर अली, इतिहास विभाग के अध्यक्ष डा. अलाउद्दीन, सामयिक कारवा के संपादक रविन्द्र राय, छात्र, छात्राओ सहित शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *