डीजीपी ट्रेनिंग राजेन्द्र पाल सिंह ने गुरुद्वारा में किया दर्शन पूजन

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा में स्थित गुरुद्वारे में डीजीपी ट्रेनिंग पुलिस विभाग ने पनिवार के साथ दर्शन पूजन किया।
निजामाबाद कस्बा स्थिति ऐतिहासिक गुरुद्वारा में गुरुनानक जयंती के अवसर पर भजन का आयोजन किया गया था। रविवार को डीजीपी ट्रेनिंग पुलिस विभाग राजेन्द्र पाल सिंह लखनऊ से चलकर जनपद पहुचे और पूरे परिवार के साथ निजामाबाद गुरुद्वारा में पहुंच कर दर्शन पूजन किये। गुरुद्वारा के बाबा सतनाम सिंह ने उनको सरोपा भेंट कर उनका स्वागत किया। बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि 2011 में जब आईजी जोन वाराणसी थे तब भी अपनी माता के निजामाबाद गुरुद्वारा में आकर दर्शन पूजन किये थे और आज भी पूरे परिवर के साथ निजामाबाद गुरुद्वारा में दर्शन पूजन किये। दर्शन करने के बाद डीजीपी राजेन्द्र पाल सिंह निजामाबाद के विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पाटरी मिट्टी के बर्तन का भी निरीक्षण कर खरीदारी किये।
रिपोर्ट-वीरेन्द्र नाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *