महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवारा क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को लेकर सक्रिय देवारा विकास सेवा समिति का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। संगठन के विस्तार के क्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक में कई नए सामाजिक सोच वाले लोगों को समिति से जोड़ते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक की खास बात यह रही कि कुछ ऐसे साथी, जो पूर्व में भ्रमित होकर संगठन से अलग हो गए थे, उन्होंने पुनः समिति में वापसी की। इन साथियों ने अपने पुराने घर को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ नई जिम्मेदारियां स्वीकार कीं तथा समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संगठन द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्तियां भी की गईं। भाई हरेंद्र यादव को जिला महासचिव, भाई रितेश यादव को जिला सचिव तथा आयुष सिंह को वरिष्ठ सदस्य के पद का दायित्व सौंपा गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी नव नियुक्त साथियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, विकास और जनहित के कार्यों को मजबूती देना है। कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा