विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर दिव्यांग बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ध्यानीपुर, लोहरा स्थित कैलाशी महिला विकास समिति द्वारा संचालित बौद्धिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने नृत्य और गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, देखभाल और उपचार के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान से जुड़े जान्हवी दत्त चतुर्वेदी रहे। विद्यालय के संचालक योगेंद्र ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रबंधक सुनीता देवी ने मानसिक रोगों से बचाव, समय पर पहचान, उपचार और देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि जान्हवीदत्त चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी स्व.सुषमा देवी की चौथी पुण्यतिथि बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई। उन्होंने बच्चों के बीच भोजन, मिठाई, फल, चॉकलेट, टूथपेस्ट और तेल सहित दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की। बच्चों के साथ समय बिताकर उन्होंने अपनी पत्नी की स्मृति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर नवनीत चतुर्वेदी, प्रियंका, विजयमणि, सुमित, दिवाकर, विनीता, रेनू, अंशिका, नीलम, लीलावती, प्रवीण कुमार गिरी, निलेश, रोशनी, संगीता, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *