उपस्थिति पंजिका गायब मिलने पर सीएमओ सख्त

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिगनी (जयनगर) स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की उपस्थिति पंजिका गायब होने के मामले को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे सीएमओ डा. नन्हकू राम वर्मा ने जांच के दौरान उपस्थिति पंजिका गायब मिलने पर संबंधित डाक्टर व कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
मेहनगर क्षेत्र के जिगनी स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की उपस्थिति पंजिका कई दिनों से गायब होने की चर्चा चल रही थी। नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि उपस्थिति पंजिका यहां का हाईजैनिक (दंत चिकित्सक) अमित कुमार जो आएदिन ड्यूटी से गायब रहता है और जिसे कई दिनों प्रभारी डाक्टर द्वारा अनुपस्थिति किया गया है उसी ने पंजिका गायब की है। उपस्थित पंजिका गायब होने की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी को थी। इसी जानकारी को मेहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. जैनेंद्र मिश्रा ने सीएमओ को दी थी।
सूचना मिलने पर शनिवार को सीएमओ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। इस दौरान उपस्थिति पंजिका गायब होने की पुष्टि हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित प्रभारी डा. अखिलेश कुमार को उपस्थिति पंजिका गायब होने के संबंध में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *