श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर में चढ़ाया रोट

शेयर करे

रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के हनुमानगढी मंदिर पर मंगलवार को श्रद्वालुओं ने पूजन अर्चन कर मंगल कामना की। जय बजरंगबली जयघोष गुंजायमान रहा। सुबह से दोपहर तक श्रद्वालुओं की कतारें लगी रही।
सावन माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी को हनुमान पूजन रोट चढावा का विशेष महत्व है। मंगलवार को कस्बे के हनुमानगढी स्थित मंदिर में पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्वालु जुटने लगे। मंदिर मंे पूजन अर्चन कर लोगों ने समृद्धि की कमना की। इस दौरान जय बजरंग बली जयघोष होता रहा। दोपहर बाद तक श्रद्वालुओं का क्रम लगा रहा। हमेशा बंदरों से भरे रहने वाले रानी पोखरा पर मंगलवार को चना खिलाने के लिए लोग बंदरों को खोजते दिखे। नहर भाग स्थित हनुमान मंदिर भी श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। हनुमान मंदिर के अलावा ग्रामीण इलाकों मंे भी बाटी खीर चढ़ावा कर लोगो ने पूजन किया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *