आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पालिका चुनाव को लेकर मुकेरीगंज स्थित गेस्ट हाउस मे भाजपा की बैठक की गयी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि आप के उत्साह को देखकर यह विश्वास है कि चुनाव भारी मतो से जीतेगें।
नगर पालिका चुनाव को लेकर शहर के मुकेरीगंज स्थित गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकताओं की बैठक की गयी। बैठक में शामिल होने आये जिला प्रभारी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का शहर में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। रैदोपुर त्रिमुहानी पर ऋत्विक जायसवाल द्वारा अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। ऋत्विक जायसवाल अपने समर्थकों के लम्बे काफिले के साथ जब पहुंचे तो लोग ऋत्विक के समर्थन में गगनचुम्बी नारे लगाने लगे। कालीनगंज त्रिमुहानी पर अभिषेक जायसवाल दीनू द्वारा अपने समर्थकों के साथ स्वागत व अभिनंदन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साह भरते हुए कहा कि आप का उत्साह देखकर विश्वास हो गया है कि नगर पालिका का चुनाव भारी मतो से जीतेगें। प्रधामंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार देश का चतुर्मुखी विकास कर रही है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंच रहा है। यही कारण है कि हमारी सरकार से जनता खुश है। इस मौके पर सहजानन्द राय, डा. अशोक सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, घनश्याम पटेल, विनय गुप्ता, सन्त प्रसाद अग्रवाल, बबिता जसरसिया, अशोक सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार