22 को होगा संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र में निषाद पार्टी के तत्वावधान में आगामी रविवार 22 नवम्बर को कांटा वाली बाग, भोराजपुर खुर्द में ‘संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन‘ का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में होने वाले इस बड़े सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और प्रमुख मार्गों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
प्रचार पोस्टरों में दी गई जानकारी के अनुसार, इस महासम्मेलन का मुख्य विषय संवैधानिक सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ा है। पोस्टर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के चित्र भी प्रमुखता से लगाए गए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
महासम्मेलन की तैयारियों के संबंध में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि अतरौलिया में आयोजित होने वाला यह संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन समाज को जागरूक करने और अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति एकजुट होने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने क्षेत्र के सभी वर्गों से इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *