अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हिमांचल में हुई कांग्रेस की जीत और सोनिया गांधी के जन्मदिन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।
अतरौलिया के पटेल चौक पर शुक्रवार को जगत खादी ग्रामोद्योग के संचालक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित मौर्य के नेतृत्व में हिमांचल में हुई कांग्रेस पार्टी की रिकॉर्ड जीत और सोनिया गांधी के 76वें जन्मदिन पर लोगों को मुंह मीठा कराया गया तथा लोगो ने जीत पर खुशी का इजहार किया गया। ललित मौर्या ने बताया कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अब निरंतर प्रगति पर है जिसका नतीजा रहा है कि हिमांचल में कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत हासिल किया अब उत्तर प्रदेश में भी धीरे-धीरे कांग्रेस आगे बढ़ रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेश लगातार लोगों में अपनी अलग पहचान बना रही है।
बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार जीत की खुशी में कांग्रेस के युवा नेता विनीत रंजन के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता शैलेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि हिमांचल प्रदेश में काग्रेस की बड़ी जीत से हम कांग्रेस कार्यकर्ता खुश हैं। आगामी चुनाव में कांग्रेस की केंद्र में सरकार बनेगी। सेवादल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहती है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। अतरौलिया विधानसभा अध्यक्ष यदुनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। विनीत रंजन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंजली पांडे, शशिकांत पांडेय, अरुण चौबे, अरविंद सिंह, भानु निषाद, विजय सिंह, मनोज कनौजिया, त्रिभुवन वर्मा, रामकृष्ण चौबे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद, अरविन्द सिंह