आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री बड़ा गणेश मंदिर के महंत राजेश मिश्रा के छोटे भाई नवीन मिश्रा उर्फ नन्हे के निधन पर अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा ने शोक व्यक्त किया है। सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन और राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार पांडेय सरस ने कहा कि नगर पालिका के पूर्व सभासद नन्हे मिश्र के सामाजिक और धार्मिक योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है। श्री राम जानकी मंदिर गुरुघाट के महंत संजय दास महाराज, सभा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय, जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, अशोक कुमार तिवारी, बंशीधर पाठक आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार