आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत ‘आवर पावर, आवर प्लेनेट’ थीम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद आजमगढ़ और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से प्रीमियर पब्लिक स्कूल में “स्वच्छ सारथी क्लब” के साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में आईटीसी मिशन सुनहरा कल से अर्बन क्वार्डिनेटर विपिन राय, सफाई नायक रामचन्द्र सिंह द्वारा छात्र छात्राओं को पर्यावरण हितैषी जीवनशैली, पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रुल 2026 की जानकारी, सोर्स सेग्रीगेशन, होम कम्पोस्टिंग, स्वच्छ सर्वेक्षण, प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने के बारे में जानकारी दी गई। इस चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें से चयनित पांच विद्यार्थियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार