पूर्व विधायक अबुल कलाम के निधन से शोक

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी पूर्व विधायक अबुल कलाम का शनिवार को 92 वर्ष की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।
अबुल कलाम वर्ष 1980 में कांग्रेस के टिकट पर फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। राजनीतिक जीवन के साथ ही वह शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। उन्होंने माहुल स्थित अशरफिया इण्टर कॉलेज तथा अशरफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई और शिक्षा के प्रसार में योगदान दिया। पूर्व विधायक अबुल कलाम सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहे और क्षेत्र के लोगों से उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा। अबुल कलाम अपने पीछे चार पुत्र तथा चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र ने एक पूर्व जनप्रतिनिधि और शिक्षाविद को खो दिया है।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *