लोकतंत्र रक्षक सेनानी के निधन से शोक

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी व स्वंय सेवक संघ सदस्य हनुमान गुप्त के निधन पर मंगलवार को गार्ड आफ आनर दिया गया। कस्बे के प्रतिष्ठान भी शोक मंे आंशिक रुप से बंद रहे। पार्थिव शरीर को पार्टीजनो ने कंधा दिया।
रानी की सराय कस्बे के 77 वर्षीय हनुमान प्रसाद गुप्त लोकतंत्र रक्षक सेनानी के साथ ही स्वंय सेवक संघ के सक्रिय सदस्य रहे। सामाजिक कार्याे में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। अयोध्या की कारसेवा में साथियों के साथ गिरफ्तार हुए थे। तीन दिन पूर्व सांस लेने में परेशानी होने पर बीएचयू वाराणसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां निधन हो गया। निधन की खबर पर स्थानीय लोगो में शोक व्याप्त हो गया। मंगलवार को आवास पर गार्डऑफ आनर दिया गया। यहा ंसे शवयात्रा निकाल कस्बा भ्रमण कर राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। कस्बे मंे प्रतिष्ठान भी शोक में दोपहर तक बंद रहे।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा, राहुल तिवारी, शारदा जायसवाल, सुभाषचंद्र, जयभरत गुप्ता समेत आरएसएस व अन्य संगठनों से जुड़े लोग शवयात्रा मे ंशामिल हुए।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *