घुटने भर पानी में होकर थाने पहुंच रहे फरियादी

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरसात शुरू होते ही स्थानीय थाना के मुख्य प्रवेश मार्ग पर जलजमाव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। थोड़ी सी बारिश होने पर ही थाने के बाहर घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे फरियाद लेकर आने वाले लोगों को पानी में उतरकर थाने तक पहुंचना पड़ता है।
मुख्य सड़क से थाने की दूरी लगभग पचास मीटर है। जो सड़क से तीन फिट नीचे होने की वजह से थोड़ा भी बरसात हुई कि थाने तक पचास मीटर तक जल भराव हो जाता है। पानी की निकासी न होने की वजह से हफ्तों जल भराव की समस्या बनी रहती है। जिसके कारण थाने तक समस्या लेकर जाने वाले फरियादियों को पांच सौ मीटर दूर से घूम कर थाने तक पहुंचा होता है
स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और छोटे बच्चों के साथ आने वाले लोगों को होती है। कई बार लोग कीचड़ और पानी के बीच फिसलने का खतरा उठाकर थाने तक पहुंचते हैं।
बारिश के दौरान थाना के मुख्य मार्ग में जलभराव होने से पुलिस कर्मियों के साथ-साथ शिकायत दर्ज कराने आने वाले फरियादियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कानून व्यवस्था का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *