समिति स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन एवं कृषक मेला आयोजित

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बूढनपुर गन्ना समिति परिसर में आठ दिवसीय समिति स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन कृषक मेला का आयोजन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी आजमगढ़ रंजीत कुमार निराला रहे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी ने किया।
अध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी ने जिला गन्ना अधिकारी से किसानों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना के बीज उपलब्ध कराने, खाद एवं अन्य कृषि उपकरण समिति के माध्यम से उपलब्ध कराने की मांग किया। जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला ने बताया कि समिति स्तरीय यह मेला 8 दिन चलेगा। इसमें प्रत्येक किसान अपने सर्वे सट्टा, बैंक खाता, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी कर लंे कोई त्रुटि है तो इसे ठीक करा लें जिससे अगले पेराई सत्र में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।
उन्होंने कहा कि 2019 से गन्ना विकास विभाग की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन है यह पूरी तरह से पारदर्शी है जो लखनऊ से संचालित होती है। इसमें किसी भी प्रकार से कैलेंडर ऊपर नीचे करने की कोई व्यवस्था नहीं है। एसजी के सिस्टम से भूमि का सत्यापन चल रहा है आने वाले पेराई सत्र के पहले किसानों के प्रत्येक गाटे का सत्यापन कर लिया जाएगा। जनपद के लिए इस वर्ष 2000 कुंतल गन्ने के बीज की व्यवस्था कराई जा रही है जिस भी कृषक को गन्ने की प्रजाति लेनी है पहले बुक करा लें।
इस मौके पर सचिव अशोक कुमार सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक शशिभूषण सिंह, अजीत सिंह, हरिश्चंद्र यादव, शारदा निषाद, पंकज श्रीवास्तव, चंद्रभान, पवन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *