सफाई कर्मियों ने आफिसर्स कालोनी में चलाया सफाई अभियान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज्य अधिकारी के निर्देश पर विकास खंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सफाई कर्मियों ने शहर स्थित आफिसर्स कालोनी में व्यापक सफाई अभियान चलाया।
इस दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस समय जो तरह-तरह का रोग का प्रकोप चल रहा है उससे निस्तारण पाने के लिए साफ सफाई रखना अति आवश्यक है। आप लोग अपने घर के आसपास साफ सफाई करते रहिए जिससे कि इस तरह के रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके। सफाई कर्मियों ने आफिसर्स कॉलोनी रैदोपुर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निर्देश पर साफ सफाई करते हुए घास की कटाई की तथा झाड़ू लगाते हुए कचरा हटा कर दवा का छिड़काव किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सुनील यादव, रामबचन, बबीता, मोहम्मद असलम, श्रीकृष्ण यादव, राजेश कुमार, भगवान मौर्य, सुरेश यादव, अशोक चौहान, मिंटू, अजय मौर्या, अतुल कुमार, रामकुमार आदि सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *