फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन, उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई ने ग्राम पंचायत चुनाव समय से न होने की आशंका को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की है कि यदि 26 मई 2026 तक पंचायत चुनाव सम्पन्न नहीं होते हैं तो वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही पंचायतों के संचालन का अधिकार दिया जाए।
जिला प्रशासन को सौपे ज्ञापन के माध्यम से प्रधानों ने बताया कि विभिन्न मीडिया माध्यमों से मिल रही सूचनाओं के अनुसार 26 मई को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जबकि निकट भविष्य में चुनाव कराए जाने की संभावना कम नजर आ रही है। ऐसे में पंचायतों का कार्य प्रभावित हो सकता है। संगठन ने कहा कि पूर्व में वर्ष 2005 में भी चुनाव में देरी होने पर ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया गया था। इसी प्रकार अन्य राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी ऐसे उदाहरण मौजूद हैं। संगठन ने यह भी मांग की कि पंचायतों में पंद्रहवां वित्त, राज्य वित्त, मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान 26 मई से पहले करा दिया जाए, ताकि किसी प्रकार की वित्तीय बाधा उत्पन्न न हो।
प्रधान संगठन ने सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए पंचायतों और जनप्रतिनिधियों के हित में निर्णय लेने की अपील की है।इस अवसर पर राजेश सिह राष्ट्रीय। महासचिव रविन्द्र राय प्रदेश प्रभारी अमर सिंह चौहान मण्डल अध्यक्ष आज़मगढ़ प्रधान गण संदीप सौरभ अरविंद प्रजापति राहुल गौतम रमेश जमशेद आदि शहीत अन्य प्रधान उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय