भाजपाइयों ने फूंका बिलावल भुट्टो का पुतला

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर प्रधानमंत्री और जी 20 देशों के चेयरमैन नरेन्द्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी पर रोष प्रदर्शन करते हुए बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष सदर श्री सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने हमारे प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी की है हम सब उसकी घोर निन्दा करते हैं। आतंकवादियों की पनाहगाह पाकिस्तान बार-बार अपनी औकात भूल जाता है। क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि बेलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी कर अपनी नीचता का परिचय दिया है। बेलावल यह भूल गया है कि पाकिस्तान में उसके पूर्वजों का क्या हाल हुआ। उसकी मां को सरेआम गोलियां मारी गई। दुनिया के फेंके टुकड़ों पर पलने वाले पाकिस्तानियों को अपनी औकात नहीं भूलनी चाहिए। लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि पाकिस्तानी अपनी औकात भूल जाते हैं उनको याद रखना चाहिए की भारत ने उसको घर में घुसकर मारा था। इस अवसर प्रदेश मंत्री शकुन्तला चौहान, नरेन्द्र सिंह, रामाधीन सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, साकेत सिंह सोनू, अरविन्द जायसवाल, प्रेम प्रकाश राय, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सतेन्द्र राय, सचिदानंद सिंह, पवन सिंह मुन्ना, नन्हकू राम सरोज, डा.अशोक सिंह, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, बृजेश यादव, पंकज सिंह कौशिक, हरिवंश मिश्रा, हरीश तिवारी जयप्रकाश जायसवाल, संचिता श्री चौहान, विभा बर्नवाल, बबिता जसरासरिया, मयंक गुप्ता, विनय प्रकाश गुप्ता, गणेश साहनी, मिथिलेश चौरसिया मुन्ना निषाद आदि मौजूद रहे।
अंजान शहीद प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत जीयनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जीयनपुर कस्बा में भ्रमण कर नारेबाजी कर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका। इस अवसर पर पूर्व जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल, जय प्रकाश सिंह, आलोक चौरसिया, पुनवासी विश्वकर्मा, कामता विश्वकर्मा, पारस तिवारी, राजेश चौहान, संजय गुप्ता, मदन मोहन श्रीवास्तव, सरवन सोनकर, हिमांशु जायसवाल, आलोक श्रीवास्तव, अंशु मद्धेशिया, जय हिंद आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- प्रमोद यादव/फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *