अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठेले वाले से सामान लेकर पैसा मांगने पर गुंडा टैक्स की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते 15 दिसम्बर को अभियुक्त मो.दाउद पुत्र महमूद निवासी खानपुर फतेह कस्बा अतरौलिया थाना अतरौलिया वादी शुभम कसौधन पुत्र दीलीप कुमार और राहुल पुत्र बबलू गुप्ता निवासीगण कस्बा अतरौलिया थाना अतरौलिया के ठेले पर पहुंचकर भूजा चना व फुलकी खाया तथा पैसा मांगने पर गाली देते हुये कहा कि यह मेरा एरिया है इधर दुकान लेकर आओगे तो गुण्डा टैक्स देना होगा तथा ठेले का सामान तितर-वितर कर दिया। विरोध करने पर मार-पीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त मो. दाउद पुत्र महमूद को उसके घर से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद