समाधान दिवस पर सुनी गयी फरियादियों की फरियाद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के सभी तहसीलों में समाधान दिवस पर अधिकारियों ने फरियादियों की फरियाद सुनी। कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष को संबंधित अधिकारियों को निर्णय करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में तहसील निजामाबाद के सभागार में सम्पूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर कुल 53 मामले आये, जिसमे से 7 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 46 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
फूलपुर संवाददाता के अनुसार सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस पर 46 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें एक भी मौके पर निस्तारित नहीं किया जा सका। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन तहसील प्रागण के मीटिंग कक्ष में उपजिलाधिकारी फूलपुर नरेंद्र कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कुल 46 प्रार्थना पत्र आये जिसमें विकास सहित पुलिस बिद्युत आपूर्ति राजस्व सम्बन्धी मामले शामिल थे। प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों के बिभाग प्रमुख को सौंपते हुए एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर आपूर्ति निरीक्षक संतलाल, मनोज कुमार, हितेन्द्र, प्रकाश, राजेश पांडे, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
अंजान शहीद प्रतिनिधि के अनुसार सगड़ी तहसील परिसर में शनिवार को एसडीएम सगड़ी राजीव रत्न सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 105 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य प्रार्थना पत्र को सभी विभागों को सुपुर्द कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम न्यायिक प्रेम मौर्य, राजस्व कर्मी सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *