लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लालगंज विधान सभा क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बृहस्पतिवार को भाजपा द्वारा महिला जनाक्रोश रैली निकाली गयी। रैली में शामिल महिलाओं ने लालगंज तहसील से ब्लाक तक पैदल मार्च किया। इस मौके पर लालगंज भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि महिला विरोधी ताकतों को जबाव देने के लिए महिलाओं ने यह रैली निकाली है। अब महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी।
उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओ को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस, सपा सहित अन्य विपक्षी दल महिला आरक्षण बिल की राह में रोड़े अटकाना शुरू कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब चुप बैठने वाली नहीं हैं। इसका जबाव विधान सभा व लोकसभा चुनाव में देंगी।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री ममता सिंह, सुमन प्रजापति, बबीता, अंजना सिंह, बन्दना यादव, गीता कुमारी, सरिता कुमारी, गीता, लक्ष्मीना, रेखा, किरन, जिला मंत्री राकेश चतुर्वेदी, मनोज राय, अवनीश राय, अरविन्द कन्नौजिया, विशाल सिंह चौहान, गनेश राय, अर्पित राय, दिवाकर विश्वकर्म, आशुतोष राय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद