समस्या का निराकरण होने पर भाजपा नेता दीपक राय का हुआ स्वागत

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के मंझारी बाजार में बुधवार की शाम करीब चार बजे बाजारवासियों ने भाजपा नेता दीपक राय का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। बाजार की साफ-सफाई सहित अन्य स्थानीय समस्याओं के निराकरण में सहयोग मिलने से उत्साहित बाजारवासियों ने मंदिर परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन किया।
बाजारवासियों ने बताया कि मंझारी बाजार में साफ-सफाई समेत कुछ अन्य समस्याओं के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले सप्ताह बाजार के सैकड़ों लोगों ने भाजपा नेता दीपक राय से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया था। भाजपा नेता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिए पहल की। इसके बाद संबंधित समस्याओं का निराकरण कराया गया, जिससे बाजारवासियों में खुशी का माहौल है। समस्याओं के समाधान से उत्साहित बाजारवासियों ने बुधवार को मंझारी बाजार स्थित मंदिर परिसर में स्वागत समारोह आयोजित कर भाजपा नेता दीपक राय का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बाजारवासियों ने कहा कि स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए की गई पहल सराहनीय है और इससे लोगों को राहत मिली है। स्वागत समारोह में दुर्गा चौबे, राहुल गुप्ता, चंदन कन्नौजिया, संदीप मौर्य, मंतोष राय, शिवम मौर्य, चंदन, मुकेश प्रजापति, विशाल गौड़, रवि गौड़, लक्खन गौड़, शीतला यादव सहित बड़ी संख्या में बाजारवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *