माहुल मेले में लगे विवादित पोस्टर से हलचल

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत माहुल के ऐतिहासिक मेले में लगे विवादित पोस्टर से मेले में हलचल रही। जानकारी होने के बाद भी पुलिस प्रशासन इसकी अनदेखी करता रहा।
बीएमडी फैमिली अहरौला के बैनर तले भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आंसू द्वारा लगाए गए विवादित एक पोस्टर में मुगलों का बाप, छत्रपति शिवा जी महाराज लिखा था तो दूसरे पोस्टर में इतिहास तलवार चलाने वालों ने रचा है कलम चलाने वालों ने अकबर जैसे सुअर को महान बताया लिखा था। इसी तरह धूल चटा दो उन गिद्धों को जो घर में घुस कर घात करे, जीभ काट लो उन कुत्तों की जो हिंदू धर्म के खिलाफ बात करे आदि। इसी तरह के स्लोगन लिखे कुल 25 पोस्टर शिवा जी मेन चौक के इर्द गिर्द मेले में लगाए गए थे जिसके कारण मेले में हलचल रही और ये पोस्टर चर्चा का केंद्र रहे।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय सिंह गौर का कहना है कि विवादित पोस्टर की जानकारी प्रशासन को है संबंधित को इसे हटाने की हिदायत भी दी गई है। जो भी कानून के दायरे में आयेगा कार्यवाही होगी।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *