फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार स्थित निजामाबाद रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान बेंकटेश मिश्रा 50 वर्ष पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी कलंदरपुर थाना गंभीरपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह सुबह अपने परिवार से मिलने निजामाबाद जा रहे थे। जैसे ही फरिहा बाजार पहुंचे, तभी पिकअप वाहन की चपेट में आ गए। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया जबकि पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव