भूपेश कुमार सिंह सर्वसम्मति से चुने गये जिलामंत्री

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की बैठक भवरनाथ स्थित कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साकेत चतुर्वेदी ने किया।
प्रदेश मंत्री शैलेश राय ने कहा कि भूपेश कुमार सिंह प्रवक्ता सुबाष इंटर कालेज करखिया को सर्वसम्मति से जिलामंत्री चुना गया है। पिछले जिलामंत्री नागेंद्र कुमार के असमर्थता के कारण यह चुनाव किया गया है। प्रस्ताव को जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया है। जिलाध्यक्ष साकेत चतुर्वेदी ने उनके मनोनयन को ऐतिहासिक बताया। आगामी 6, 7 व 8 मई को गोरखपुर के रेलवे आडिटोरियम में प्रदेश सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें जनपद से सैकड़ों लोग जायेंगे।
भूपेश कुमार सिंह ने संगठन को आश्वासन दिया कि वह नियमों के तहत मर्यादा में रहकर संगठन के पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।
इस अवसर पर बालकेश दूबे, दिनेश सिंह, सुनील राय, रविशंकर लाल, ओपी मिश्रा, जफर, बंशीधर पाठक, हिमांशु राय, आयुष राय, दुर्गेश राय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *