लोकगीत में आजमगढ़ ने मारी बाजी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा उत्सव हेतु निर्धारित विधाओं में विकसित भारत यंग लीडर डायडॉग 2026 के अन्तर्गत मण्डल स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला प्रतियोगिता रविवार को प्रतिभा निकेतन इण्टर कॉलेज अटलस पोखरा में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मण्डल के तीनों जनपद के प्रतिभागियों ने लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, कहानी लेखन, पेंटिंग, डिक्लेमेशन एवं साइंस मेला (नवाचार को प्रतिबिंबित करने वाले प्रोजेक्टों) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी आजमगढ़ संजय कुमार सिंह ने मां वीणा वादिनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी आजमगढ़ सुल्तान सिंह ने मुख्य अतिथि एवं मण्डल के तीनों जनपदों के कलाकारों का आभार प्रकट करते हुए मण्डल स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला प्रतियोगिता कार्यक्रम के विषय में संक्षेप में अवगत कराया। मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी आजमगढ़ ने कहा कि युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस युवा उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से आप अपने मण्डल राज्य एवं देश का नाम रोशन करें।
लोकगीत में आजमगढ़ प्रथम, बलिया द्वितीय, मऊ तृतीय, लोकनृत्य में बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, मऊ तृतीय, कविता लेखन में आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय, बलिया तृतीय, कहानी लेखन में बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, मऊ तृतीय, पेंटिंग में बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय डिक्लेमेशन में बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, मऊ तृतीय साइंस मेला में आजमगढ़ प्रथम रहा।
इस मौके पर सपना बनर्जी गायिका, रमेश चन्द यादव, आमिर जमाल, तुषार राज सिंह, रमेश मिश्रा, संदीप सिंह, राजनेति सिंह, जगदीश प्रसाद यादव, रमाकांत वर्मा, ध्रुव चन्द मौर्य, दीपक कुमार सिंह, अमित कुमार चौहान, शरद कुमार यादव, रोहित कुमार यादव, आस्था सिंह, अखिलेश्वर मौर्य, शशिशेखर राय, आदि उपस्थित रहे। संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *