राज्य स्तरीय फुटबॉल ट्रायल में आयुष यादव चयनित

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के चिउटहरा मिनी स्टेडियम का होनहार खिलाड़ी आयुष यादव पुत्र संजय यादव (शेखर यादव) ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए राज्य स्तरीय विद्यालयीय फुटबॉल टूर्नामेंट के ट्रायल में मंडल सलेक्शन क्वालीफाई कर लिया है। अब आयुष आगामी सितंबर माह में होने वाले स्टेट सलेक्शन ट्रायल में प्रतिभाग करेगा, जहां उसे राज्य स्तरीय टीम में जगह बनाने का अवसर मिलेगा। आयुष की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
चिउटहरा मिनी स्टेडियम के प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों ने भी उसे शुभकामनाएं दी हैं। विशेष रूप से जीवन उजाला समिति के सदस्यों ने आयुष की मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति लगन की सराहना करते हुए उसे शुभाशीष प्रदान किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है, यदि उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। आयुष यादव ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और लगातार अभ्यास को दिया। अब सबकी निगाहें सितंबर में होने वाले स्टेट सलेक्शन ट्रायल पर टिकी हैं जहां यह युवा खिलाड़ी अपने हुनर से प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाने को तैयार है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *