श्रीकृष्ण जन्म होते ही बटे लड्डू, लुटाए गए उपहार

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मां भवानी मन्दिर परिसर स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर प्रांगण में मां भवानी सेवा समिति के तत्वाधान में पुजारी विशाल पांडेय के नेतृत्व में श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ में विद्वानो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। चौथे दिवस अपराह्न श्री धाम वृन्दावन से पधारे अखिल कृष्ण जी महराज बाल व्यास पीठ से गजेन्द्र उद्धार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंदोत्सव का रसपान कराते हुए वासुदेव कृष्ण की झांकी दर्शन से श्रद्धालु झूम उठे।
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, से पूरा पंडाल गूंज उठा। लड्डू बांटे गए। टॉफ़ी बिस्किट आदि उपहार लुटाये गये। अखिल कृष्ण ने कहा कि भागवत कथा सुनकर आत्मसात करना चाहिए। चौरासी लाख योनियो के भटकने के बाद मानव जीवन मिला है। उसके बाद भी प्रभु को याद नहीं किया तो जीवन व्यर्थ है। धन को शुद्ध करने के लिए दान, मन को शुद्ध करने के लिए भजन, विचार शुद्ध करने के लिए सत्संग सबसे अच्छा साधन है। उन्होंने सनातन संस्कृति, के बारे मे श्रद्धालुओं को बड़ी सुन्दरता से समझाया। उन्होंने कहा कि जाति में नही सनातनी होने पर गर्व करें।
इस अवसर पर राजेश मोदनवाल चुट्टूर, ऋषि तिवारी, विनोद, शुभेंदु, प्रवेश, राजीव, चम्पा, शान्ति आर्य, रेखा, अनीता, सीमा, उमा, ऊषा आदि मातृ शक्तियां उपस्थित थीं।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *