सूखी पड़ी नहर, डीजल फूंकने को मजबूर अन्नदाता

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शारदा सहायक खण्ड 32 फूलपुर राजबाहा में पानी न छोड़े जाने से किसानों को डीजल फूंककर गेहूं की सिंचाई करनी पड़ रही है। जिसे लेकर किसानों का विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
शारदा सहायक खण्ड 32 फूलपुर रजबाहा फूलपुर तहसील क्षेत्र के खेमीपुर गांव से प्रवेश करता है। महुवा, कोहड़ा, कलान, मैगना, गोधना अंबारी, फूलपुर होते हुए निजामाबाद तहसील क्षेत्र में प्रवेश कर जाती है। क्षेत्र के किसान अपने खेतों में फसलों की सिंचाई इसी नहर से करते हैं। वर्तमान समय में शारदा शहायक खण्ड 32 नहर सूखी हुई है। क्षेत्र के किसानों को अपनी गेंहू, मटर, सरसों आदि की सिंचाई करनी है। वर्तमान समय में अगैती गेंहू की बुआई करने वाले किसान अपनी गेंहू की सिंचाई करने में लगे हैं। नहर में पानी न होने के कारण जनरेटर से मोटर चलाकर सिंचाई कर रहे हैं तो कहीं डीजल पम्पइसेट चलाकर गेंहू की सिचाई कर रहे हैं। वर्तमान समय में क्षेत्र के किसान प्रतिदिन लाखों रुपये का डीजल क्रय कर रहा है। क्षेत्र के किसान सभाजीत यादव, लोचन राजभर, अंकुर यादव, भुटेली राजभर, मो अंजर, राकेश कुमार, केदार नाथ, बाके लाल विश्वकर्मा, मो असलम, खुरशेद आलम आदि ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल पानी छोड़ने की मांग की है।
इनसेट–
नहरों में 20 से 22 दिसंबर तक पानी आने की उम्मीद है। हमारे हाथ में पानी छोड़ना नहीं है। पानी ऊपर से छोड़ा जाता है।
राजू राजभर, अवर अभियंता सिंचाई विभाग।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *