आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव थाना क्षेत्र के मौजपुर सरैया गांव निवासी महेंद्र पुत्र शिव प्रसाद ने दबंगों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगायी है।
जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र में महेंद्र पुत्र शिव प्रसाद ने आरोप लगाया है कि गांव निवासी पुष्पा सावंत द्वारा प्रार्थी की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। मना करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। विगत दिनों प्रार्थी मौके पर गया तो प्रार्थी की भूमि पर नव निर्माण कराकर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था। इसकी शिकायत तहसील प्रशासन व स्थानीय थाने पर किया गया परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। पुष्पा सावंत दबंग किस्म की महिला है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं भूलेख जांचोपरांत उचित कार्यवाही करने की गुहार लगायी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार