आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पेट परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी परीक्षार्थी अपने अपने घरों को जाने के लिए रोडवेज परिसर पहुंचे। जहां पूरा परिसर परीक्षार्थियों से भर गया। रोडवेज पर बसों पर सीट आरक्षित करने के लिए परीक्षार्थियों में होड़ मची रही। जैसे ही बस खड़ी होती परीक्षार्थियों से खचाखच भर जाती थी। वहीं बहुंत से परीक्षार्थी अपने-अपने साधनों से आये थे जो परीक्षा छुटने के बाद अपने अपने घरों को चले गये।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव