आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिब्ली नेशनल कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 अप्रैल से 27 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम एवं बीएससी के साथ-साथ व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त स्नातकोत्तर के सभी पाठ्यक्रमों एवं एलएलएम में भी प्रवेश हेतु आवेदन लिए जा रहे हैं।
सभी अभ्यर्थियों को आवेदन महाविद्यालय की आधिकारिक के माध्यम से ही करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम- यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड एवं इंटरनेट बैंकिंग-से किया जाएगा।
प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों को पहले महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कर यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करना होगा। इसके बाद शिब्ली नेशनल कॉलेज के आवेदन फॉर्म में उक्त विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार