अपर आयुक्त-न्यायिक ने दिलाई अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की शपथ

शेयर करे

आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मण्डलायुक्त विवेक के निर्देशक्रम में अपर आयुक्त-न्यायिक डाक्टर अर्चना द्विवेदी ने भारत के राजनीतिक एकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले एवं स्वतन्त्र भारत के वास्तुकार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयन्ती के अवसर पर शनिवार को आयुक्त कार्यालय के सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से अपना योगदान करने की शपथ दिलाई।
अपर आयुक्त डाक्टर द्विवेदी ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में विगत कई वर्षों से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती 31 अक्टूबर को पूरे देश में हर्षाेल्लास के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में अत्यन्त भव्यता एवं गरिमा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस देश की सुरक्षा, एकता और अखण्डता को मजबूती प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का एक उत्तम अवसर है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि राष्ट्रीय एकता की जो शपथ ली गयी है, उसके अनुसार सभी लोग राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखण्डता को मजबूती प्रदान करने में अपना पूरा पूरा योगदान दें तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरुक एवं प्रेरित करें। डाक्टर द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा के मजबूत होने पर ही देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों के सपनों को साकार कर देश को विकास की नई बुलन्दियों तक पहुॅंचाया जा सकेगा।
इससे पूर्व अपर अपर आयुक्त-न्यायिक डाक्टर अर्चना द्विवेदी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र का अनावरण किया तथा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसी क्रम में अपर आयुक्त-प्रशासन प्रमोद कुमार पाण्डेय, अपर आयुक्त ज्योति राय, संयुक्त विकास आयुक्त आरबी त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी-कलेक्ट्रेट राजेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी रामअवध, शासकीय अधिवक्ता ओपी पाण्डेय, सहायक शासकीय अधिवक्ता अजीत सिंह सहित सभी कर्मचारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *